

जावरा (अभय सुराणा) । भारतीय जैन संघठन जावरा द्वारा दिनांक 18 एवम 19 अगस्त को दो दिवसीय स्मार्ट गर्ल की 2 क्लास का बहुत व्यवस्थित आयोजन नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय जावरा पब्लिक स्कूल में किया गया जिसमें बेटियों के सक्ष्मीकरण हेतु स्मार्ट गर्ल क्लास की दो बेच का अत्यंत सफल आयोजन किया गया ट्रेनर्स के रूप में हिंगोली से पधारे श्री रत्नाकर महाजन एवम नासिक से श्री राजेन्द्र भूतड़ा पधारे । दोनों ट्रेनर्स ने दो दिन की ट्रेनिंग में बेटियों को स्मार्ट गर्ल कोर्स के सभी मोड्यूल पर विस्तार से प्रभावी ढंग से समझाया । 160 बेटियों ने बहुत सक्रियता पूर्वक क्लास में भाग लिया । सर्वप्रथम सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। अतिथि के रूप में समाजसेवी श्रीमान सुरेश जी अजमेरा साहब,जेपीस के एमडी सर श्रीमान कमल जी मूणत थे। अतिथियों का स्वागत अध्य्क्ष सुरेंद्र सुराणा,शेखर नाहर ने किया।सुरेश जी ने अपने उदबोधन में आज के बेटियों के प्रति जागरूकता एवम परिवार में किस तरह बर्ताव करना है इन सब बातों को सुव्यवस्थित ढंग से बताने के लिए बीजेएस का धन्यवाद दिया एवम सुंदर आयोजन हेतु जेपीएस को भी साधुवाद प्रेषित किया। जेपीएस प्रिंसिपल ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार बहुत जरूरी है और हम केरियर तो बना लेंगे लेकिन एक अच्छा इंसान बनकर दिखाना ज्यादा जरूरी है। सेमिनार में प्रक्षिशित बेटियो में से राजनन्दिनी एवम वेभवी लुक्कड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि जो कुछ भी हमने सीखा वो वास्तव में जीवन मे चरितार्थ किया तो जीवन बदल जाएगा। अतिथियों को स्मृति चिन्ह अनिल धारीवाल,सौरभ मेहता,करिश्मा भंडारी,अंजू खारीवाल,सुप्रिया लुहाड़िया ने दिए। विद्यालय परिवार द्वारा भी बीजेएस पदाधिकारी एवम ट्रेनर का स्मृति चिन्ह द्वारा बहुमान किया गया। संचालन सचिव अमित चत्तर ने किया। आभार भरत सोनी ने प्रकट किया। इस अवसर पर पवन सर,शलभ सर,मेहता मेडम,राठौड़ मेडम,मिताली मेडम एवम सम्पूर्ण स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।