
रतलाम। अति प्राचीन श्री गढकैलाश मंदिर पर पुरूषोतम मास एवं श्रावण महोत्सव विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। द्वितीय सावन मास के तृतीय सोमवार पर भगवान श्री गढ कैलाश का मनोहारी श्रृंगार के साथ महाआरती की जाएगी। यहाॅ प्रतिदिन सुदंर सजावट कर आरती एवं प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। श्री गढ कैलाश सेवा समिति के प्रवक्ता सूरजमल जी टंाक ने बताया कि द्वितीय सावन मास के तृतीय सोमवार पर रत्नपूरी के राजा भगवान श्री गढकैलाश की महाआरती का आयोजन 21 अगस्त की शाम 7 बजे संत श्री आत्मानंद जी सरस्वती पूर्व महापौर शेलैन्द्र डागा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव वारंगे, नगर निगम कमिश्नर श्री अखिलेश प्रताप गरवाल के आतिथ्य में होगा। समिति अध्यक्ष सतीश भारतीय, ट्रस्ट के संरक्षक सतीश राठौर, अशोक चैटाला, बलवीरसिंह राठौड, प्रदीप कटारिया, संयोजक कैलाश झालानी, संजय दवे, समिति अध्यक्ष सतीश भारतीय, उपाध्यक्ष कैलाश राठौड, के अलावा नरेश पाटीदार, अमृत कटारिया, नारायण देतवाल, राजेन्द्र पंवार, बद्रीलाल व्यास, राजू केलवा, सूरजमल टांक, कन्हैयालाल राठौड सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी धर्म प्रेमी जनता से निवेदन करती है कि अधिकाधिक संख्या में पधार कर आरती एवं प्रसादी का लाभ लेवें।