
रतलाम। देश के जन-जन के प्रिय नेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 79वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि कर मनाई गई । इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि राजीव जी का भारत वर्ष के विकास में अनंत योगदान है! वह संचार क्रांति के जनक रहे हैं । उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को उन्नत करने में अपना पूरा योगदान दिया! कंप्यूटर एवं टेलीकम्युनिकेशन का जो स्वरूप आज है उसमें बहुत बड़ा योगदान राजीव जी का है।
इस अवसर पर पूर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित, कार्यवाहक अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, अमर सिंह शेखावत, रजनीकांत ब्यास, श्रीमती आशा रावत, नासिर कुरेशी, जोएब आरिफ, मांगीलाल जैन, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, राजेश प्रजापत ,विजय उपाध्याय ने संबोधित किया !इसके पश्चात शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने सभी उपस्थित कांग्रेस जन को देश की एकता और अखंडता एवं सद्भाव को बनाए रखने की शपथ दिलाई । इस अवसर पर पूर्व पार्षद जगदीश अकोदिया जितेंद्र पंडित ,जितेंद्र हाडा, राहुल दुबे जोंटी ,डॉ दिलीप शर्मा ,अनिल पुरोहित, सुमित यादव ,मीना जाट, मीना पुरोहित, इक्का बेलूत ,किशोर पांचाल कांतिलाल छाजेड़ कमल पांचाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजीव रावत ने किया ।