शासकीय सेवा गरीबो की मदद करने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है हमे ईमानदारी से इस दायित्व का निर्वहन करना चाहिए – श्री प्रजापति

जावरा (अभय सुराणा ) । सिविल अस्पताल जावरा में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री हिमांशु प्रजापति जिला पंचायत सी ई ओ (देवास) ने कहा कि शासकीय सेवा गरीबो की मदद करने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है हमे ईमानदारी से इस दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। कोरोना काल मे स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जज्बे के साथ अपनी सेवाये दी,हर कार्य को चुनौती के रूप में लेते हुए उसे समय पर पूरा करने का प्रयास किया। जावरा की प्रशासनिक टीम बहुत ही अच्छी है, में सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ, समारोह को सम्बोधित करते हुए अस्पताल प्रभारी डॉ पालड़िया ने श्री प्रजापति के जावरा कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक सुविधाये मिली है ,तथा कोरोना काल को अच्छे तरीके से मैनेज किया है, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री केवी सिसोदिया ने कहा कि श्री प्रजापति के कार्यकाल में रेडक्रॉस सोसायटी ने नई ऊंचाइयों को हासिल किया है,कोरोना काल मे रेडक्रॉस सोसायटी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर इस महामारी में अच्छी सेवाये जनता को दी है, कार्यक्रम को डॉ गौरव साकला,डॉ दिनेश कन्नौजे,डॉ शिखा प्रजापति ने भी सम्बोधित करते हुए श्री हिमांशु प्रजापति के कार्यकाल की प्रशंसा की। श्री हिमांशु प्रजापति का स्वागत पुष्पमाला,शाल ,श्रीफल,अभिनन्दन पत्र,मोमेंटो देकर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया, स्वागत कैलाश पँवार,भरत बिड़वान्,गोपाल राठौर,अनिता जोशी,शीतल यादव,बलवंत झाला ,शैलेन्द्र कुमार दवे,शशिकांत मालवीय,राकेश चावरे आदि ने किया।संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया।आभार गोपाल राठौर ने माना।