“तोड़ो और राज करो” की नीति को सद्भावना द्वारा ही असफल किया जा सकता है – श्री पापुलर

जावरा (अभय सुराणा ) । भारत रत्न राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे। वह एक ऐसे नेता थे जिन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा जगाई। सद्भावना दिवस’ भारत में प्रत्येक वर्ष भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की स्मृति में मनाया जाता है। आज जब हम सद्भावना दिवस मना रहे हैं, तो उनके विशाल योगदान को याद करना प्रासंगिक है, जिसने भारत को 21वीं सदी में आगे बढ़ाया। उनके कई हस्तक्षेप जैसे कि मतदान की आयु 18 वर्ष तक कम करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कंप्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली एक नई शिक्षा नीति ने देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाए उक्त विचार मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष जावेद पापुलर ने किसान कांग्रेस महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री राजीव गांधी जी जयंती पर जिला किसान कांग्रेस कार्यालय में व्यक्त किये श्री पापुलर ने कहा जब एक शिक्षित और तकनीकी सोच को बम से उड़ाया जाता है तब उस देश के भविष्य में होने वाली शिक्षा ,तकनीक और विकास के चीथड़े होते हैं । “तोड़ो और राज करो” की नीति को सद्भावना द्वारा ही असफल किया जा सकता है। इस अवसर आई टी आई जिला अध्यक्ष दिपक परमार, गज्जू बना, शमु दिदी, विशनु बाई, अमन परमार, अमजद हुसैन ने आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें स्मरण किया और माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी। श्री राजीव गांधी जी की स्मृति में आज का दिन सद्भावना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। -कार्यक्रम संचालन राहुल गांधी कांग्रेस राष्ट्रीय प्रचारक जमाल उददीन ने किया अंत में आभार जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सानिया शाह ने व्यक्त किया।