पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी की जयंती मनाई गई

जावरा (अभय सुराणा ) । राजीव गांधी जी ने देश में पंचायती राज की स्थापना कर सीधे पंचायत को अधिकार दिए तथा राशि भी डायरेक्टर पंचायत में भेजी ताकि भ्रष्टाचार ना हो सके। देश मैं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जबरदस्त क्रांति की आज जो हम मोबाइल चला रहे हैं वह सिर्फ और सिर्फ राजीव जी की देन है तथा 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार सर्वप्रथम राजीव जी ने दिलाया देश-विदेश को सीधे संचार व्यवस्था से जोड़ा, किसानों के लिए कई योजनाएं उन्होंने लागू की आज उन्हीं के पदचिन्हों पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चल कर देश को गति देने की पहल कर रहे हैं कुछ लोग नफरत फैला कर भाईचारा बिगाड़ने की बात कर रहे हैं वहीं राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ कर यह पैगाम दिया कि नफरत छोड़ो और मोहब्बत से जोड़ो। ऐसी महान शख्सियत राजीव गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर नमन करते हैं, तथा संकल्प करते हैं सद्भावना दिवस के पावन अवसर पर हमारा भाईचारा हमेशा कायम रहेगा। उक्त विचार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर एच एस राठौर ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा, पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्रीमाल, युवा नेता नितीराज सिंह, ब्लॉक कांग्रेस जावरा ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमसुख पाटीदार ,कांग्रेस नेता महेंद्र गंगवाल, निर्मलसिंह ऊपरवाडा, ब्लॉक कांग्रेस जावरा कार्यवाहक अध्यक्ष अजीजु रहमान पठान, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा पंवार आदि ने कांग्रेस कार्यालय राठौर नर्सिंग होम पर राजीव गांधी की जन्म तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला योजना समिति सदस्य मुस्तकीम मंसूरी, राजस्व समिति चेयरमैन लोकेश विजवा, शहरी यातायात चेयरमैन काना हाडा, अपील समिति के आसिफ कबाड़ी, पार्षद सुलेमान सेठ ,पार्षद प्रतिनिधि इमरान मंसूरी, शौकत भाई ,महेश शर्मा ,दानिश सिद्दीकी, अनिल सोनी ,अशोक सिसोदिया ,कृष्णा अखेड़िया, फरीद भाई, सईद भाई मेव, जुबेर मंसूरी आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन सेवादल प्रमुख मसूद परदेसी ने किया तथा आभार महादेव पाटीदार ने माना।