



इंदौर महावीर भवन 20 अगस्त 2023 । अन्न को झूठा डालना उसका अनादर करना उपेक्षा करना साक्षात परमात्मा का अपमान करने के समान है। उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने तपस्वी मधु मंडलिक के धर्म चक्र के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते कहा कि अन्न ही ब्रह्म है इसके बिना जीने की कल्पना तक नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि गुस्से में आकर अन्न को छोड़ना, तप का बहाना बनाना कर्म बंधन का कारण है। भूख से एक नवाला भी कम खाना महान तपस्या है।
मुनि कमलेश ने बताया कि भूख से मरने वालों की संख्या कम है ज्यादा खाकर मरने वालों की संख्या ज्यादा है। राष्ट्र संत ने कहां की विश्व को खाद्यान्न संकट से मुक्ति दिलानी है तो सप्ताह में 1 दिन उपवास करें और भूख से दम तोड़ने वालों पर रहम करो अन्न बचाओ विश्व बचाओ अभियान शुरू करना होगा।
जैन संत ने बताया कि आध्यात्मिकता की दुहाई देने वाले जब अन्न की दुर्दशा करते हैं तो आंखें नहीं आत्मा रो पड़ती है।
मधु मंडललिक के तपस्या अभिनंदन समारोह में श्राविका कामंडल आदर्श बहू मंडल अंशुल मंडलिक रश्मि मंडलिक एवं संघ की ओर से अचल चौधरी रमेश भंडारी प्रकाश भटेवर अशोक मंडलिक ने स्वागत किया।