हरियाली तीज(उत्सव) पर सर्व ब्राह्मण महिलाये भजन,नृत्य एवम संगीत के आनंद में हुई सरोबार

रतलाम। छत्रीपुल स्थित माईजी की कुटिया में हरियाली तीज उत्सव को शहर की ब्राह्मण महिलाओं ने भरपूर आनंद से गीत,संगीत एवं भजनों से धार्मिक वातावरण को मनोरम बनाया।प्रकृति ने इनका भरपूर सहयोग किया मूसलाधार बारिश में सभी ने जम कर नृत्य किया एवं सावन के हिंडोले में झूल कर प्रकृति के इस उत्सव को सुवासित किया।
सावन शुक्ल पक्ष तृतीया को सुहागन महिलाओं द्वारा छत्री पुल स्थित माईजी की कुटिया पर हरियाली तीज पर्व मनाया गया। सभी महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी व लहरिया पहन, सोलह श्रृंगार कर एक दूसरे को सुहाग की सामग्री का वितरण कर अखंड सौभाग्य की कामना की ।
महिलाओं ने झूला झूलते हुए भजन गाए और झूले का आनंद लिया। सावन के आगमन ने हरियाली पर्व को उत्साह व उमंग से भर दिया । अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पाठक, श्री गुर्जर गौड़ महिला जिला सभा की अध्यक्षा आशा रानी उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उषा दुबे ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। जया शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित शारदा पाठक,सोनल पाठक,सीमा सुरोलिया, नमिता शुक्ला, भावना शर्मा,गायत्री शर्मा,रेखा व्यास,सपना दुबे,चंदा, माणिक व्यास,शांता चतुर्वेदी, सुमन व्यास श्वेता व्यास,स्वाति व्यास,सरोज व्यास सुरभि,श्रद्धा चतुर्वेदी, रीना पंडित,मेघा पंचोली,मालती त्रिपाठी,संगीत शर्मा सोना शर्मा निशा पौराणिक, ऊषा जोशी,पूजा जोशी,प्रभा शर्मा,सोना शर्मा,बीना व्यास, निशा व्यास,कॄष्णा क्षोत्रिय, वर्षा शर्मा आदि ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महिला अध्यक्षा सुनीता पाठक के पिताजी स्व. नाथूलाल जी शर्मा एवं स्वर्गीय पुष्पा पुजारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई यह कार्यक्रम पुष्पा पुजारी की स्मृति में किया जाता है इसमें रानी पुजारी व रेणु पुजारी का योगदान रहा।