आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में अठ्ठम तप के दूसरे दिन श्री शंखेश्वर वंदनावली हुई

मोहन टाकीज, सैलाना वालों की हवेली में शाम को हुई महाआरती

रतलाम, 20 अगस्त। आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा की निश्रा में अठ्ठम तप के दूसरे दिन रविवार को प्रातः में श्री शंखेश्वर वंदनावली की गई। आचार्य श्री द्वारा वंदनावली को परिभाषित किया गया। साथ ही सुमधुर भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। वंद्नावली के दौरान उपस्थित श्रावक श्राविकाएं भी प्रभु भक्ति में मंत्र मुग्ध हो गए।
श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय, श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी के तत्वावधान में सैलाना वालों की हवेली मोहन टाकीज में शाम को कुमारपाल महाराज की महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित रहे। तीसरे दिन सोमवार को आचार्य श्री की निश्रा में प्रातः 8:00 बजे लाभार्थी के गृहांगण से भव्य जुलूस निकलेगा। इसके बाद प्रातः 9:00 बजे श्री गिरनार तीर्थ की भाव यात्रा होगी। इस दौरान मुंबई के संगीतकार जैनम वारेया द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। लाभार्थी कनकमल सूरजमलजी गुगलिया परिवार रहेगा।