रतलाम 20 अगस्त । भारत सरकार के आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 20 अगस्त गुरूवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के घोषित किये गये नतीजो में सिटीजन फीडबैक में रतलाम शहर को संपूर्ण भारत में सर्वोच्च स्थान प्राप्त होने पर केन्द्रीय मंत्री माननीय श्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा बधाई प्रेषित कर पुरूस्कार की घोषणा की गई।
भारत सरकार के आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 20 अगस्त गुरूवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 किये जाने वाले नतीजों का कार्यक्रम कोविड-19 के चलते कलेक्टर कार्यालय के विडियो कान्फ्रेंस कक्ष में ऑन लाईन आयोजित हुआ। जिसमें कलेक्टर एवं प्रशासक नगरपालिक निगम रतलाम रूचिका चौहान, निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया, पूर्व आयुक्त श्री एस.के. सिंह, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, प्रभारी सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एम.के. जैन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री बलवंतसिंह राठौर, झोन प्रभारी श्री किरण चौहान, श्री पर्वत हाड़े सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आवासन एवं शहरी विकास मंत्री माननीय श्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के नतीजे विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से ऑन लाईन घोषित किये जिसके रतलाम को सिटीजन फीडबैक में संपूर्ण भारत में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर बधाई प्रेषित कर पुरस्कार की घोषणा की। इसके अलावा स्वच्छता में देश के कुल 4242 शहरों में 1 लाख से 10 लाख की आबादी वाले झोन में रतलाम को 31 वां स्थान प्राप्त हुआ।