महापुरुषों के सानिध्य में आत्म चेतना और साधना का मार्ग मिलता है – राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश

इंदौर महावीर भवन 22 अगस्त 2023 । पानी में कचरा देखकर पीना बंद कर देंगे तो प्राणों का अंत हो जाएगा छान कर पियेंगे तो जीवन दान मिलेगा उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि धर्म में भी पंथ संप्रदाय टकराव और विवाद रूपी कचरे को देखकर वीतराग वाणी का पान नहीं करेगा तो जन्म-जन्मांतर में आत्मा भटकेगी।
उन्होंने कहा कि कीचड़ में कमल खिलते हैं खारे समुद्र में मोती मिलते हैं वैसे ही महापुरुषों के सानिध्य में आत्म चेतना और साधना का मार्ग मिलता है।
मुनि कमलेश ने कहा कि महापुरुषों के सिद्धांत शाश्वत है जो विज्ञान की कसौटी पर खरे उतर रहे हैं उसके बिना तीन लोक की संपत्ति शांति प्रदान नहीं कर सकती है।
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि धर्म कभी विवाद नहीं सिखाता और विवाद करने वाला धर्म के मर्म से अनभिज्ञ है धर्म रूपी अमृत के स्थान पर जहर पी रहा है। जैन संत ने कहा कि भौतिकवाद के चकाचौंध में हमारे जैसे संतों का निर्माण होना किसी चमत्कार से कम नहीं है और हमारे माध्यम से अनंत आत्मा में चेतना जागृत हो रही है।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली एवं अखिल भारतीय अहिंसा संघ नई दिल्ली के 40 प्रतिनिधियों का मंडल मुनि कमलेश की सेवा में उपस्थित हुआ जिसमें अधिकांश युवा पीढ़ी थी। सुरेश जैन धनराज जैन विजय जैन सुरेंद्र जैन अरुण जैन भावना जैन उषा जैन विना जैन सभी नेदिल्ली पधारने की पूरजोर विनंती की रमेश भंडारी प्रकाश भटेवर रतन जैन ने सभी का स्वागत किया दिल्ली वालों ने जीव दया के लिए 11000 की राशि प्रदान की तपस्वी अक्षत मुनि जी के आज 24 वा उपवास है।