- शिक्षक सांस्कृतिक मंच द्वारा विद्यार्थी एवं शिक्षकों के लिए एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम में हुआ
- ग्रामीण तथा शहरी स्कूलों के लगभग डेढ़ सौ विद्यार्थी तथा 45 शिक्षक सम्मिलित हुए




रतलाम । खेल के मैदान से सिर्फ खेल प्रतिभा ही नहीं निकलती है अपितु अपने हष्ट पुष्ट और स्वस्थ शरीर निर्माण के बल पर हमें हमारा करियर बनाने का अवसर भी प्राप्त होता है । असली विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के मैदान पर भी हाथ आजमाना चाहिए जहां वे अपने स्वस्थ शरीर का निर्माण करते हुए खेलों के माध्यम से अपने लक्ष्य को हासिल करें ।
शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच द्वारा शिक्षा जगत को यह शानदार सौगात है जिसके माध्यम से शिक्षक स्वयं भी खेल कर छात्रों में खेलों के प्रति जागृति पैदा कर सकते हैं जो आगे चलकर हमारे देश का नाम रोशन करने में पीछे नहीं रहेंगे, विद्यार्थियों का जीवन संवारने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है । उपरोक्त विचार शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में आयोजित एथलीट प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते हुए पूर्व प्राचार्य गोपाल जोशी ने व्यक्त किए। आपने कहा कि हमें निरंतर खेलों के विकास के लिए सक्रिय रहना होगा तभी हम अच्छे खिलाडिय़ों का निर्माण कर पाएंगे ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व क्रिकेटर आशुतोष क्रिकेट क्लब के संस्थापक श्री ललित मोयल ने कहा कि खेल हमारे शहर की पहचान है, क्रिकेट के अलावा भी अन्य खेलों में हमारे यहां के खिलाडिय़ों का भविष्य उज्जवल है अपने मंच की प्रशंसा करते हुए इन प्रतियोगिताओं को इसी तरह भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने का अनुरोध किया है । कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व क्रीडा अधिकारी श्री आर.सी. तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के अतिरिक्त खेलों में भी रुचि लें जिससे स्वयं भी फिट रहेंगे और और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे।
स्वागत उद्बोधन संस्था अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से ही मंच एथलीट और अन्य खेल स्पर्धाओं का आयोजन करता है । ऐसी खेल स्पर्धाओं में खिलाडिय़ों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए जिससे उनका भविष्य बन सके । आपने मंच की खेल गतिविधियों को और विस्तार देने की घोषणा करते हुए विजेताओं को श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर एवं मंच की ओर से टी-शर्ट प्रदान करने की घोषणा की।
आरंभ में अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया । अतिथियों एवं खिलाडिय़ों का स्वागत तथा परिचय डॉ. मुरलीधर चांदनी वाला, ओम प्रकाश मिश्रा, कृष्ण चंद्र ठाकुर, राधेश्याम तोगड़े, स्पर्धा संयोजक रघुनाथ खराड़ी, अंजुम खान, कमल सिंह राठौड़, दिलीप वर्मा, रमेश उपाध्याय, मदनलाल मेहरा, देवेन्द्र सिंह वाघेला, दशरथ जोशी, विजय यादव, अनिल जोशी, रक्षा के कुमार, नूतन मजावदिया, विनीता पटेल, ललिता कदम, धर्मा कोठारी आदि ने किया ।
खेल स्पर्धा में विजेता प्रतियोगी
100 मी. दौड़ शिक्षिका वर्ग
प्रथम – श्रीमती अंजुम खान – सैलाना,
द्वितीय – कु सोनू गुर्जर – कन्या बिबड़ोद
तृतीय – रुबीना अल्फ्रेड – सैलाना
100 मी. दौड़ शिक्षक वर्ग
प्रथम – प्रवीण कुमार बल्लावत – शा. प्रा.वि. वर्डा भीम (आलोट)
द्वितीय – रघुनाथ खराड़ी – पलसोड़ी
तृतीय – जितेन्द्र बैरागी प्रा.वि. भैसा खादन
100 मी. दौड़ – 50 वर्ष से ज्यादा सीनियर वर्ग
प्रथम – श्री कमल राठौर घौेंसवास
द्वितीय- श्री कैलाश गेहलोत
तृतीय – श्री ज्योति प्रकाश पुरोहित
गोला फेंक शिक्षिका
प्रथम – रूफीना अल्फ्रेड के.सी.पी. सैलाना
द्वितीय – अंजुम खान जनशिक्षक कन्या सैलाना
तृतीय – कु. सोनु गुर्जर कन्या शाला बिबड़ोद
श्रीमती इंदिरा खराड़ी प्रा.वि. सुतरेटी
गोला फेंक शिक्षक वर्ग
प्रथम – रघुनाथ खराड़ी पलसोड़ी
द्वितीय – जितेन्द्र बैरागी भैंसा खादन
तृतीय – सत्यनारायण, कैलाश कटारा प्रा.वि. चिल्लर
भाला फेंक – 50 वर्ष से ज्यादा
प्रथम – श्री कमल सिंह राठौर घौंसवास,
द्वितीय – श्री ज्योति प्रकाश पुरोहित
तृतीय – श्री तोगड़े जी
इस अवसर पर अनेक खेल प्रेमी शिक्षक विद्यार्थी उपस्थित थे । विजेताओं को 5 सितंबर मंगलवार को सायं 4.30 बजे लायंस हॉल पावर हाउस रोड रतलाम पर सम्मानित किया जाएगा।