
जावरा (अभय सुराणा) । जैन सोश्यल ग्रुप जावरा सेन्ट्रल द्वारा स्वर्गीय श्री कनकमल कोचट्टा की स्मृति में कुणाल जतिन कोचट्टा परिवार द्वारा गोसेवा में गायों को सब्जी गुड़ खिलाया गया इसीके साथ अन्नक्षेत्र में निसहायो को भोजन एवम महावीर डायलिसिस सेंटर पर रोगियों को कॉफी व बिस्किट वितरित किए गए। उक्त कार्य्रकम अतिथि के रूप में समाज सेविका मिताली चेलावत उपस्तिथ थी उन्होंने संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि मनुष्य जन्म मिला है तो हमे उसे जीव दया और पीड़ित मानव सेवा करते हुए पुरुषार्थ के कार्य करना चाहिए और हम स्वयं उस हेतु आगे बढ़ेगे तो और व्यक्ति भी मोटिवेट होंगे। सेन्ट्रल द्वारा जो समाज हित मे कार्य किये जा रहे वो अनुमोदनिय है। लाभार्थी परिवार के सुजान कोचट्टा, कुणाल, जतीन, राकेश कोचट्टा का बहुमान ग्रुप अध्य्यक्ष विनोद ओस्तवाल ने किया। अतिथि मिताली चेलावत का स्वागत फतेहलाल बुरड़,दिनेश ओस्तवाल,शेखर नाहर,प्रतीक डूंगरवाल,राजेश हिंगड़,आदर्श दख ने किया इस अवसर पर पुर्व पार्षद सुधीर कोचट्टा व समाज सेवी शेखर नाहर व मनोज डांगी भी मोजुद रहे। संचालन अमित चत्तर ने किया । आभार सचिव सौरभ मेहता ने प्रकट किया। इस अवसर पर राजेश सँघवी,अंकुर कटारिया,सौरभ दुग्गड़, राकेश ठौरा, उज्जवल भंडारी,पराग कोचट्टा,ललित जैन,ज्ञानचंद ओस्तवाल,अरविंद जैन एवम सदस्यगण उपस्थित थे।