

रतलाम । सावन के अंतिम सोमवार को श्री गढ़ कैलाश मंदिर से भगवान शंकर की शाही सवारी निकाली गई जिसमें सम्मिलित होकर कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा भोलेनाथ का पूजन अर्चन एवं आरती की गई। इस अवसर पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल, श्री अशोक चौटाला, श्री अनिल झालानी, श्री विशाल शर्मा, श्री राजेंद्र पवार, श्री सूरजमल टांक, श्री सतीश भारती आदि उपस्थित थे।