प्रदेश का व्यापारी एकजुटता का परिचय देवे : श्री अग्रवाल

प्रदेश की अनाज मंडिया 4 सितंबर से अनिश्चित कालीन बंद

उज्जैन । हम सरकार से मुख्य मांगों के तहत मंडी प्लांट/गोदाम की लीज नियमावली को सरल करने एवं मंडी टैक्स 1%, एवं निराश्रित शुल्क समाप्त करने की प्रमुख मांग सरकार के समक्ष रखेंगे। उक्त बात सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ अध्यक्ष श्री गोपालदास अग्रवाल ने कही । आपने कहा की प्रदेश में जब सारा व्यापार जब ई वे बिल से हो रहा है तब noc और उसके सत्यापन की जरूरत नहीं है। एक बार मंडी व्यापारी को व्यापार की अनुमति मंडी समिति द्वारा होने के पश्चात लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया बंद हो। मंडी बोर्ड से लाइसेंस या लाइसेंस नवीनीकरण शब्द निकाल देना चाहिए। श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन मे कहा कि प्रदेश के व्यापारी संगठित है, थोड़ा त्याग करने की जरूरत है। सरकार द्वारा सुनवाई नहीं होने की दशा में प्रदेश की संपूर्ण मंडियां दिनांक 4/9/2023 सोमवार से बंद रहेगी।
मध्यप्रदेश सकल अनाज दलहन तिलहन महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक महाकालेश्वर रोड स्थित होटल मित्तल एवेन्यू उज्जैन में रखी गई । विशेष रूप से विजय मेहता,अनिल गर्ग,हरीश भाई,दिनेश हरभजन,समीर भार्गव,अशोक राठौड़ अशोक गुप्ता द्वारा अपने उद्बोधन में मंडी व्यापार में आ रही समस्या से सदन को अवगत कराया।
प्रदेश अध्यक्ष गोपालदासज अग्रवाल, राधेश्याम महेश्वरी , प्रकाश तल्लेरा, शरद अग्रवाल मनोज काला, हरीश भाई, महेंद्र जैन, गोविंद खंडेलवाल ,राजेंद्र राठौड़, नितेश गोधा मंचासीन हुए। अनाज तिलहन व्यापारी संघ उज्जैन द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया। गोविंद खंडेलवाल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।लगभग पूरे प्रदेश से उज्जैन,इंदौर ,देवास, विदिशा ,बड़नगर, भोपाल ,सागर ,गुना, कुंभराज, बुरहानपुर ,उन्हेल, सांवेर ,अशोक नगर, टांडा, कुक्षी, महिदपुर ,इटारसी, खाचरोद ,बदनावर, मंदसौर, मंडीदीप, धार, तराना, नामली, रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा , गंज बासौदा, सुसनेर आदि मंडीयो के व्यापारी प्रतिनिधियों ने बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।संचालन दिलीप गुप्ता द्वारा किया गया। आभार राजेंद्र राठौड़ द्वारा किया गया। उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता नितेश गोधा (धर्म उत्साही) द्वारा दी गई।

Play sound