
रतलाम। एकल अंचल महिला समिति के द्वारा 6 संघ के 125 आचार्य के साथ रक्षाबंधन पर्व एवं शिक्षक दिवस पर्व वर्ग के अंतर्गत मनाया गया । जिसमें सरवन, रावटी, पिपलोदा, बेरदा ,शिवगढ़, पलसोली,के एकल आचार्य शामिल हुए ।इस पर्व में सभी एकल अंचल महिला एवं पुरुष समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सरवन में एकल की रैली निकालकर के रैली माध्यम से एकल के प्रति जागरूक भी किया गया।