

झुमरीतिलैया। आज प्रातः देवाधिदेव 1008 श्री शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा पर अभिषेक के साथ 1008 मंत्रो द्वारा शन्तिधारा पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी ।महाराज के मुखारबृन्द से हुवा जिसमे आज सैकड़ो लोग शामिल हुवे उसके बाद 700 मुनिराजों की रक्षा स्मरण स्वरूप मनाये जाने बाले , रक्षा बन्धन पर्व ,ओर देवाधि देव 1008 श्री श्रेयांसनाथ भगवान का निर्वाण लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य धर्म चंद-उषा जैन गंगवाल रायपुर को प्राप्त हुआ ।उसके साथ ही गुरूवर की आहार पड़गाहन की किर्या हुई उस आहार की दृश्य ने कोडरमा में एक ऐसा इतिहास रच दिया ।जिसमे 108 जोड़ो ने पड़गाहन कर नया इतिहास रचा ।चतुर्थ काल मे अरहनाथ भगवान के समय में 700 मुनियों पर विष्णु कुमार मुनिराज द्वारा उपसर्ग दूर कर हस्तिनापुर में आहार ग्रहण की प्राचीन यादें ताज़ा कर दीं जब प्रत्येक परिवार पूज्य मुनिराजों हेतु चौका लगाया करते है एवम उनके आहार होने के उपरांत स्वयं भोजन करते है।
*पूज्य मुनिश्री सुयश सागर जी महाराज, के पड़गाहन एवम आहार दान के सौभाग्य हेतु, समाज के सैकड़ों लोगो ने पड़गाहन की । आहार दान का प्रत्यक्ष सौभाग्य भले ही विवेक-प्रियन्का छाबडा के जोड़ो को मिला होगा परन्तु पुण्यार्जन तो प्रत्येक परिवार को हुआ। यूं तो झुमरीतिलैया धर्म नगरी के नाम से विख्यात है पर आज सभी ने इसे प्रत्यक्ष देखा भी, सराहा भी एवम अनुमोदना भी की। धन्य हैं ऐसे निर्ग्रन्थ संत उनकी चर्या एवम धन्य है कोडरमा समाज और उसकी भक्ति।
अपार है जहाँ विराजमान जैन संत मुनि श्री सुयश सागर जी ससंघ के लिए 108 जोड़े ने पड़गाहन कर गज़ब की भक्ति, आस्था और श्रद्धा समर्पण की पराकाष्ठा समाज के लोगो ने की । उन्हें समाज की ओर से उनकी पुण्य की अनुमोदना कर बधाई दी इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग समाज के मंत्री ललित सेठी,राज छाबडा,सुरेश झांझरी,प्रदीप छाबडा, चातुर्मास संयोजक नरेंद्र झांझरी,सह संयोजक सुनीता सेठी,ममता सेठी,राजीव छाबडा,सुमित सेठी,लोकेश,अमित ,प्रशम, जोंटी, विवेक,अंकित,सिद्धांत सेठी,मीरा छाबडा,नीलम सेठी,नीरा जैन, दीपाली, निधि, घटिका, चहेती आदि सभी जैन युवक समिति,महिला समाज ,बालिका संगठन ने सहयोग दिया।