श्रीमती कृष्णा पवार के सेवानिवृत्त होने पर शानदार स्वागत

जावरा (अभय सुराणा) । सिविल अस्पताल जावरा में 35 वर्ष 2 माह सेवाये देने के बाद श्रीमती कृष्णा पँवार नर्सिंग ऑफिसर सेवानिवृत्त हुई। श्रीमती पँवार ने जो स्वास्थ्य सेवाये जनता को दी है वो अनमोल है आपने हमेशा ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा के साथ सेवाये दी,कोरोना काल मे अनवरत 24 घण्टे अस्पताल में सेवा देकर मरीजो की जान बचाने का कार्य किया। उक्त विचार डॉ रामनारायण मंडवारिया पूर्व इंचार्ज जावरा ने मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही।विशेष अतिथि डॉ प्रकाश उपाध्याय, डॉ एस. के. वरुण,डॉ ज्योति उपाध्याय, डॉ अरुण गुप्ता ने श्रीमती पँवार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आप सेवा की मिसाल है 33 साल तक आपने अपनी अमूल्य सेवाये ऑपरेशन थियेटर में दी।परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, कायाकल्प अभियान में भी आपका अमूल्य योगदान रहा जिसके फलस्वरूप आपको अनेक बार पुरूस्कार भी मिले।बीईई बसन्ति लाल मईडा,हंसराज नीमा,शैलेन्द्र कुमार दवे, कैलाश पँवार, भरत बिड़वान् ,खेरुनिशा खान,अनिता जोशी ,गोपाल राठौर,धर्मेंद्र भट्ट ,अनूप जोशी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रीमती पँवार ने उत्कर्ष सेवाये दी,पूरे 35 साल जावरा अस्पताल में सेवाये देना गौरव की बात है,उनके पूरे कार्यकाल की प्रशंसा की अतिथियो एवम स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रीमती पँवार का सम्मान पुष्पमाला,शाल श्रीफल, अभिनन्दन पत्र,स्म्रति चिन्ह देकर किया,कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया,आभार अनूप जोशी ने माना।

Play sound