भाजपा किसान मोर्चा मे हुई नियुक्ति

रतलाम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुशार भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एम. पी. के मन मे मोदी सदस्यता अभियान 2023 के प्रदेश प्रभारी प्रदेश मंत्री पदमसिंह ठाकुर व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह द्वारा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया की अनुशंशा पर एम. पी. के मन मे मोदी सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी शरीफ शाह व सह प्रभारी नरेंद्र सिंह बारोठ को नियुक्त किया है इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल ने बताया एम पी के मन मोदी एक सदस्यता अभियान प्रदेश नेतृत्व के आधार पर किया गया है आगामी चुनाव की दृष्टि से किसान मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी। इस नियुक्ति पर किसान मोर्चा के जिला महामन्त्री बद्रीलाल चौधरी, उपाध्यक्ष बसंतीलाल धाकड़, सुरेश पाटीदार, आशीष पाटीदार, विजय पाटीदार आदि ने हर्ष व्याप्त किया ।