एक बार फिर विदेश में लहराया जिनशासन का परचम



लंदन (ब्रिटेन) । लंदन के जैन सेंटर कॉलिंडल में पंचदिवसीय पंचकल्याणक सहित श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की भव्य प्रतिमा की प्रतिष्ठा का विलक्षण महोत्सव विधिवत लआयोजित हुआ। जिसमें नवग्रह पूजा, १०८ श्री पार्श्वनाथ पूजा, १८ अभिषेक पूजा, शांति कलश, ध्वजारोहन, सनात्र पूजा, सहित अनेक संस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।
भारत सहित, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, केनेडा तथा अन्य देशों सहित ५००० से भी अधिक लोग प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। ब्रिटेन के लंदन में १०००० sq. ft. से भी अधिक की भूमि पर तथा करोड़ों की लागत से जैन सेंटर का बनाया जाना, न केवल ब्रिटेन के लिए अपितु सकल जैन समाज के लिए बहुत ही गर्व का और गौरव का विषय हैं।
सीए मयूरी चोरड़िया जी ने बताया कि हम विगत 25 वर्षो से भगवान महावीर के सिद्धांतों के लिए काम कर रहे हैं और हमारा एक ही उदेश्य है,भगवान महावीर के सिद्धांतों को पूरे विश्व में समाहित करना तथा पंथवाद की विचारधारा को खत्म करके अहिंसा, सद्भभाव और शांति का वैश्विक पटल पर प्रचार प्रसार करना। उन्होने आगे कहा की मुझे गर्व हैं की मैं सबसे पहले भारतीय हूँ और उसमें भी हिन्दू जैन हूँ तथा मेरे आध्यात्मिक संस्कार विदेशी भूमि पर भी यथावत हैं। उन्होंने सकल जैन समाज को संदेश दिया की हम अपने उद्देश्य के लिए आजीवन निरंतर कार्य करेंगे और वैश्विक पटल से यथासंभव योगदान प्रदान करेंगें। उक्त जानकारी पत्रकार निलेश बाफना ने दी।