जावरा (अभय सुराणा) । अभिभाषक संघ जावरा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर जावरा को जल्द से जल्द जिला घोषित करने की मांग की है । अभिभाषक संघ जावरा के अध्यक्ष स्नेह मेहरा, उपाध्यक्ष जयंत व्यास, सचिव भारत सैनी, सह सचिव दीपाली कुमावत, कोषाध्यक्ष राहुल पहाड़िया व लाइब्रेरीज सचिव चरण सिंह सोनगरा के हस्ताक्षर से जारी बयान में कहा गया है कि मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी तहसील जावरा है । मध्य प्रदेश के अनेक जिले जो जावरा से बहुत छोटे हैं वह भी जिले घोषित हो सके हैं । जावरा, पिपलौदा व कालूखेड़ा में कई जिला स्तरीय कार्यालय होने के साथ ही देश के सबसे बड़े मुंबई- दिल्ली सड़क मार्ग की सौगात केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई है जिसमें सिर्फ रतलाम जिले में जावरा में नई दिल्ली अथवा मुंबई दोनों तरफ का इंटर एक्सचेंज पॉइंट है । जावरा जनसंख्या की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जावरा को जिला बनाने के लिए विगत 25 वर्षों से प्रयास जारी है इन बिंदुओं के आधार पर अभिभाषक संघ जावरा मांग करता है कि जावरा, पिपलोदा, ताल वआलोट तहसील तथा ढोढर कालूखेड़ा व बड़ावदा टप्पा तहसील के करीब 9 लाख नागरिकों को लाभान्वित कर जल्द से जल्द जावरा जिला बनाने की घोषणा की जाए । उक्त जानकारी अभिभाषक संघ के मिडिया प्रभारी एडवोकेट सुजानमल कोचट्टा ने एक वक्तव्य मे दी।