आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा संघ के सुराणा ओर चौधरी के नेतृत्व में स्टेशन की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक के नाम स्टेशन अधीक्षक को सौपा

इंदौर-बीकानेर महामना एक्सप्रेस, हैदराबाद जयपुर ट्रेन तथा इंदौर, सराय रोहिल्ला ट्रेन का स्थाई स्टापेज दिए जाने की मांग की

जावरा (अभय सुराणा) ।आंचलिक पत्रकार संघ जावरा इकाई द्वारा संघ के संभागीय अध्यक्ष अभय सुराना ओर जिला अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में जावरा रेलवे स्टेशन पर व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक रतलाम के नाम जावरा रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम सौप आवश्यक कार्यवाही कर स्टेशन पर यात्री सुविधा बड़ाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि जावरा नगर में विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टेकरी,जैन दादावाड़ी ओर शंकर मंदिर स्थित है। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आना जाना लगा रहता है।यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त कुर्सियां नही है, तथा जो है उनमें अधिकांश टूटी हुई है।
प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों के साथ ही रैक प्वाइंट के उपयोग में भी आता है।जिसके चलते प्लेट फार्म गंदा एवम ऊबड़ खाबड़ हो गया है।इस प्लेटफार्म पर ना बैठने की वयवस्थां है, ना ही शेड है, यहां तक कि रात्रि में लाइट तक की व्यवस्था नही है।,यात्री वर्षा और गर्मी में छाया के अभाव में इधर उधर भटकते है।
अन्य समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित ज्ञापन में उल्लेख किया कि रेलवे स्टेशन पर एक मात्र टिकिट खिड़की है। टिकिट खिड़की पर पदस्थ कर्मचारी टिकिट वितरण के साथ ही रिजर्वेशन टिकिट भी वितरण करता है।इसके लिए एक कर्मचारी के साथ ही अलग से टिकिट खिड़की की व्यवस्था करे ताकि रिजर्वेशन के साथ ही ट्रेनों के क्रासिंग के समय जब यात्रियों की संख्या अधिक होती है तो यात्रियों को टिकिट लेने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
इसके साथ ही मांग की कि 28 अगस्त से धार्मिक स्थल हुसैन टेकरी पर चेहल्लुम का पर्व शुरू हो गया है।स्टेशन पर लंबी दूरी अनेक ट्रेनों का ठहराव नही है।चूंकि चेहल्लुम में देश विदेश से बड़ी संख्या में यात्री आते है जिन्हे रतलाम जा कर ट्रेन पकड़ना पड़ती है।इन ट्रेनों का अस्थाई स्टापेज दिया जाय। तथा इंदौर ,बीकानेर महामना एक्सप्रेस और हैदराबाद जयपुर ट्रेन तथा इंदौर, सराय रोहिल्ला ट्रेन का स्थाई स्टापेज दिए जाने की मंडल प्रबंधक से मांग की
यात्रियों को होने वाली समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय प्लेटफार्म से नीचे होने के कारण वर्षा ऋतु में प्लेटफार्म का पानी प्रतिक्षालय में भर जाता है, जिसके चलते कई यात्रियों को रात में जागरण कर रात बिताना पड़ती है।स्टेशन परिसर में पर्याप्त पीने के पानी की व्यवस्था नही है।दोनो प्लेटफार्म पर प्याऊ एवम नल की व्यवस्था की जाय तथा स्टेशन पहुंच मार्ग पर सेकडो गड्डे हो गए है जिसके चलते वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी आती है।कई वाहन चालक गडडो में गीर कर चोटिल हो रहे है।पहुंच मार्ग के आस पास झाड़ियां और गाजर घास उग आई है जिसमे जहरीले जानवरो का डर बना रहता है।रोड पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था भी नही है। इसके साथ ही स्टेशन परिसर के बाहर जन सुविधा केंद्र बने एक वर्ष से अधिक हो गया है,इसे चालू करने की व्यवस्था करने का आग्रह मंडल प्रबंधक से किया। ज्ञापन की एक प्रति आवश्यक कार्यवाही के लिए उप मंडल एरिया मैनेजर चित्तौड़गड़ और उप मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीमच को भी प्रेषित की।
ज्ञापन ग्रहण कर स्टेशन अधीक्षक श्री मीणा ने ज्ञापन को प्रति संबंधित विभागों को भेजने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय आंचलिक पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष अभय सुराना , जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, नाहरू मोहम्मद, मोइन खान,बंशीलाल पोरवाल जितेनदास बैरागी,कीर्ति बर्रा,अफसर खान,आरिफ खान, प्रकाश बारोड़ भेरूलाल मालवीय दीपक सोनी जीवनसिहं डांगी आदि उपस्थित थे।ज्ञापन का वाचन ब्लॉकअध्यक्ष राजकुमार हरण ने किया और अंत में आभार नाहरू मोहम्मद ने व्यक्त किया।