सेवानिवृत होने पर डा. दवेसर का प्रो. हाशमी ने किया सम्मान

रतलाम । हाट रोड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त होने पर सहायक शिक्षिका व लेखिका डा. प्रवीणा दवेसर का साहित्यकार व चिंतक प्रो. अजहर हाशमी ने सम्मान किया। प्रो. हाशमी ने कहा कि डा. दवेसर एक अच्छी शिक्षिका होने के साथ ही लेखिका भी है। वे साहित्य में भी गबरी रूची रखती है तथा समय-समय पर वे अलग-अलग विषयों पर लेख लिखती रहती है।डा. दवेसर ने विक्रम विश्व विद्यालय से पीएचडी की तथा अाठ वर्ष तक जिला शिक्षा केंद्र में सेवाएं देकर बालिका शिक्षा कार्य में भी अपना योगदान दिया है।उन्होंने करीब अाठ वर्ष तक राजभवन भोपाल में भी सेवा दी।इस दौरान उदगार संस्था की अध्यक्ष डा. अनिला कंवर, उपाध्यक्ष श्वेता नागर, रचना शर्मा अादि ने भी डा. दवेसर का स्वागत किया।