योग से मिलेगा हर समस्या का समाधान : कैबिनेट मंत्री भरतदास बैरागी


रतलाम 04 सितंबर 2023। जिले के पिपलोदा में मप्र की पहली ग्राम योग यात्रा का शुभारंभ 1 सितंबर को आम्बा से हुआ हैं। 4 सितंबर सोमवार को योग यात्रा मावता से प्रारंभ हुई। मावता के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में ग्राम योग यात्रा का शुभारंभ हुआ।
सर्वप्रथम मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां आयोजित योग संवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश योग आयोग के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री भरत बैरागी ने संबोधित करते हुए कहा कि योग के माध्यम से समरस व आदर्श ग्राम का निर्माण होगा। व्यक्ति योग करेगा तो हर समस्या का समाधान मिलेगा। योग से विचार उन्नत होंगें और विचार उन्नत होंगें तो आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण होगा। योगाभ्यास के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए और सभी इसका संकल्प ले और पर्यावरण मित्र बने।
श्री बैरागी ने कहा कि विदेशी संस्कृति पशु के समान व्यवहार सिखाती हैं। हमारी भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् का भाव सिखाती हैं। संस्कृति में शामिल योग हमे नई दृष्टि प्रदान करता हैं और योग से ही हर समस्या का समाधान निकल सकता हैं। अपने जीवन में “वन लाइफ वन मिशन” का संकल्प लें। श्री बैरागी ने सरपंच प्रतिनिधि सौरभ शर्मा व सैकड़ों विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ पौधारोपण भी किया।
शिक्षकों ने योग यात्रा में योग आयोग जिला समिति अध्यक्ष श्री स्वप्निल जैन, उपाध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा, जिला सदस्य श्री उमेश शर्मा, श्री चरणसिंह झाला, जिला योग समिति सहसचिव श्रीमती आशा दुबे, ब्लाक योग प्रभारी श्री राकेश गुप्ता का स्वागत किया। ग्राम योग यात्रा मावता से नवेली, रिछादेवडा, रणायरा, भाटखेडी, बरखेड़ी, पिंगराला, जडवासा पहुंची। योग संवाद सभा में ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों विद्यार्थी व ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्राम योग यात्रा ग्राम चिकलाना में पहुंची तो यहां सरपंच प्रतिनिधि श्री गट्टूसिंह चंद्रावत व शिक्षक परिवार ने भव्य स्वागत किया। योग प्रभारी श्री प्रहलाद की बालिका नव्या बग्गड ने संगीत के साथ शीर्षासन व अन्य आसनों का प्रदर्शन किया तो सभी ने नव्या की सराहना की। सरपंच प्रतिनिधि गट्टूसिंहजी व अन्य ने नकद पुरस्कार प्रदान किया। कैबिनेट मंत्री श्री भरत बैरागी ने नव्या का स्वागत किया।
पौधारोपण का संकल्प दिलवाया – ग्राम योग यात्रा के दौरान योग संवाद सभा में श्री भरतदास बैरागी ने सभी को पौधारोपण का संकल्प दिलवाया, वहीं अनेक स्थानों पर पौधें भी लगाएं। योग आयोग जिला समिति सदस्य श्री उमेश शर्मा ने बताया रतलाम जिले के लिए सौभाग्य की बात हैं कि मप्र योग आयोग की पहली ग्राम योग यात्रा पिपलोदा क्षेत्र में प्रारंभ हुई हैं। जावरा क्षेत्र के सभी शासकीय विद्यालयों में योग क्लब व योग समितियों का गठन किया जा चुका हैं जिनके माध्यम से गांव में योग गतिविधियों व आदर्श गांव निर्माण के लिए प्रकल्प चलाएं जा रहे हैं। गांव-गांव में बच्चों को योगाभ्यास करवाया जा रहा हैं।