रतलाम 04 सितंबर 2023। सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग रतलाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान में श्रेष्ठ योगदान के लिए समाजसेवियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभागीय पुरस्कारों के लिए शासन द्वारा निर्धारण नियमावली निर्देश तथा आवेदन विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध है जिसके माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदक अपना आवेदन पत्र वेबसाइट पर अपलोड करके इसकी हार्ड कॉपी आगामी 10 सितंबर तक कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग सगोड रोड रतलाम में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करें।