
झुमरीतिलैया 11 नवम्बर । श्री दिगम्बर जैन मंदिर झुमरी तिलैया में आज सुबह श्री जी का अभिषेक ओर शांतिधारा के पश्चात स्थानीय जैन मंदिर में विराजमान जैन संत श्रमण मुनि श्री 108 सुयशसागर जी गुरुदेव ने धर्म सभा में अपने उद्बोधन में कहा कि – हमारे सुंदर विचारों से,सुंदर आचारण से जीवन सुंदर बनता है और यही सुंदर जीवन ही एक दिन परमात्मा के नजदीक ले जाता है बूंद-बूंद से घड़ा भर जाता है, एक एक मोती को जब धागा में पिरोते है तो वह भी माला बन जाती है, एक-एक ईट लगाते लगाते ईमारत खड़ी हो जाती है आचार्य कहते है कि जीवन के अच्छे गुणों को एक सूत्र में पिरोये तो जीवन आगम बन जाता है जोड़ो मत छोड़ो,जोड़ो तो बेजोड़ जोड़ो। जीवन एक किताब है उसमें देखो क्या-क्या लिखा है जो अच्छा है उसे प्रिंट करा लो जिसे हर कोई पढ़ना पसंद करें। जिंदगी की इतनी अच्छी किताब बनाओ कि कितने ही लोग उससे खिताब पाकर के जीवन की किताब तैयार कर ले, हम अपने पूज्य पुरुषों ने अपने जीवन में सागर में गागर भरा, अपने जीवन में महान से महान कार्य किए । हमारे तीर्थंकरों ने अपने जीवन में उस व्यकत्व को प्राप्त किया जिसे गणधरों ने पढ़ा और गणधरों की जीवन की किताब इतनी महान थी जिसे मुनिराजों ने किताब लिख ली और आज हम भी उनकी किताब से अपनी किताब ठीक करे। सुनो,गुनो, चुनो और अपने जीवन में अच्छा – अच्छा बुनो। शरीर वियोग धर्म है,चेतन संयोग धर्म है जीवन शोक धर्म है लहराकर चलना यानि वक्र गति से चलना अब ऋजु गति से चलना है हम भी अपने जीवन को ऐसा बनाए।
साथ ही गुरुदेव ने आगे कहा कि शरीर मे सुख नाम का गुण नही है और आत्मा के दुख का गुण नाम नही है, आत्मा को देखने पर,आत्मा को अनुभव करने पर, आत्मा को जानने पर किसी को दुख नही होता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से दुर्ग,कुनकुरी,रांची से आये भक्तों के साथ समाज के सेकड़ो लोगो के साथ विरोगोदय वर्षायोग कमेटी के सदस्य उपस्थित थे,आज का आहार चर्या अनिल-संगीता जैन पाटोदी, राकेश-प्रीति जैन छाबड़ा के परिवार को प्राप्त हुआ। उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन ने दी।