दीपावली पर्व पर सेवा व सहयोग

रतलाम। दीपावली के पावन अवसर पर लायंस क्लब रतलाम गोल्ड की ओर से मोती नगर स्थित स्लम एरिया में जरूरतमंद परिवारों को नए वस्त्र व दीपावली की किट वितरित की गई. आर्थिक तंगी के कारण जो परिवार अपने बच्चों के साथ त्यौहार की खुशियां मनाने में असमर्थ हैं उनके जीवन में उल्लास भरने के उद्देश्य से क्लब द्वारा 31 नई साड़ियां ब्लाउज पेटीकोट व 31 दीपावली की किट का वितरण किया गया.
दीपावली की इस किट में स्वादिष्ट मिठाइयां चटपटा नमकीन बच्चों के लिए पटाखे रोशनी के लिए मिट्टी के दिए रंगोली के रंग तेल माचिस बाती खील बताशे चॉकलेट आदि थे जिन्हें पाकर बच्चे व बड़ों के चेहरे खिल उठे। इस दीपावली यह छोटा सा सहयोग करके किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सके ऐसा हमारे क्लब का उद्देश्य है।
इस गतिविधि में अध्यक्ष ला.संतोष जोशी,सचिव ला आरती दीक्षित,कोषाध्यक्ष ला. कोमल पोरवाल, उपाध्यक्ष ला. शुभांगीनी जोशी, डीसी ला आरती त्रिवेदी, ला अंजना टांक, ला रानी सोनी ने सहभागिता की । सेवा और सहयोग की भावना से ओत प्रोत यह गतिविधि क्लब की सदस्य ला.रानी सोनी एवं ला. अंजना टांक के सौजन्य से की गई । मोती नगर स्लम एरिया में ला. अंजना टांक एवं ला. रानी सोनी की ओर से 25 सूट लड़कियों को वितरित किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *