साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा दीक्षार्थी प्रियल बहन एवं कोठारी परिवार का किया अभिनंदन

रतलाम। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा मुमुक्षा बहन प्रियल कोठारी की दीक्षा के प्रसंग के पूर्व प्रातः 8:00 बजे समता अतिथि भवन घास बाजार से वर्षीदान वर्गोडा निकल गया जिसमें पुरुष श्वेत परिधान एवं महिला केसरिया साड़ी धारण करे हुए राम गुरु की जय जयकार के साथ बाजार के प्रमुख मार्ग घास बाजार खेरादिवास डालूमोती बाजार न्यू क्लॉथ मार्केट बजाज खाना चांदनी चौक चौमुखी पुल होते हुए समता भवन नोलाइपूरा पर पहुंचा चल समारोह के समापन के पश्चात आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती श्री चिन्मय मुनि जी महाराज साहब आदि ठाना के प्रवचन मांगलिक का लाभ श्रावक श्रविकाओं को प्राप्त हुआ।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के उपाध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने बताया कि प्रवचन पश्चात् दीक्षार्थी परिवार का अभिनन्दन समारोह छोटू भाई की बगीची डीपी परीसर पर हुआ कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल व बहू मंडल की संगीता मुनत सरिता पटवा सुनीता मुनत महक मांडोत द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत करके की गई तत्पश्चात अतिथियों का बालिका मंडल की बालिका एनी मुरार कनिष्का पटवा द्वारा तिलक व दुपट्टे से अभिनंदन किया गया संघ अध्यक्ष विनोद मेहता द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत कर इस गौरवमई हर्षात्सव कार्यक्रम में पधारे संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र गांधी राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश बछावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय टंच बीकानेर से पधारे कन्हैया लाल वेद समता युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंठालिया महिला संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रतिभा लालवानी का शाब्दिक स्वागत किया गया। अतिथि उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी ने एवं उपाध्यक्ष विजय टंच ने राम गुरु की महिमा का आलोकन किया एवं बताया कि गुरुदेव के मुखारविंद से आचार्य पदवी के बाद यह 496वी दीक्षा है जो 14 नवंबर को ज्ञान पंचमी के दिन बीकानेर शहर में होने जा रही है।दीक्षार्थी बहन का परिचय महेश नाहटा ने कराया पारिवारिक जानकारी नाना जी वीरेंद्र सकलेचा एवं बड़ी मम्मी कविता कोठारी सुनीता मेऱ ने रखी।
दीक्षार्थी बहन के माता-पिता शीतल प्रियंका कोठारी बड़े माता-पिता संजय कविता कोठारी छोटे दादा विजेंद्र कोठारी छोटी दादी मंजू मधु पुष्पा कोठारी का अभिनंदन संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सेठिया मदनलाल कटारिया चंदनमल पिरोदिया कपूर कोठारी सुदर्शन पिरोदिया कांतिलाल छाजेड़ पदाधिकारी निर्मल लूनिया सुशील गोरेचा दशरथ बाफना सुनील पटवा अनिल बाफना सुमित कटारिया सुनील कोठारी वीरेंद्र कोठारी प्रकाश नंदेचा निर्मल भंडारी अरविंद कटारिया निर्मल मुनत श्रेणिक मंडोत अशीष छाजेड़ अभिषेक राका सुमित मुनत शौर्य भंडारी ईशान डांगी एवं संघ की समस्याओं के पदाधिकारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सकल जैन श्री संघ वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ धर्मदास जैन श्री संघ धर्मदास सौभाग्य जैन श्री संघ पारस नाथ जैन मित्र मंडल टीआईटी रोड दिगंबर जैन श्री संघ जैन सोशल ग्रुप मेन सैलाना वीहार सेवा समिति रावटी जावरा बिर्मावल बदनावर नीमच मंदसौर कई संघो के पदाधिकारी एवं समाजजन व राजनीतिकजन ने उपस्थित होकर वीर परिवार का बहूमान किया कार्यक्रम का संचालन प्रितेश गादिया प्रीति मूनत ने किया आभार मंत्री पंकज पटवा ने माना। कार्यक्रम के पश्चात मोमोज बहन के वरथाल का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *