

जयपुर (महारानी फार्म) । वर्तमान जैन चौबीसी के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2553 वाँ निर्वाण (मोक्ष) महोत्सव जयपुर महानगर के सभी जिनालओं में 9 नवंबर को प्रातः बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसके अंतर्गत श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म, जयपुर में मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह के नेतृत्व में दो सत्रों में निर्वाण लाडू बड़े ही भक्ति भाव के साथ समर्पित किया गया।
जैन समाज के प्रचार – प्रसार समिति के संयोजक उदयभान जैन बडजात्या ने अवगत कराया कि उक्त निर्वाण महोत्सव गायत्री नगर जयपुर मंदिर प्रबन्ध समिति के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया। प्रातः अभिषेक, शांति धारा के पश्चात सामूहिक पूजन, निर्वाण काण्ड बोल कर 7:30 बजे प्रथम सत्र में निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य लाजपत- सरोज जैन, डॉ ललित -कृपा मानस, हर्ष जैन रघुविहार परिवार को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात द्वितीय सत्र प्रातः 8:30 बजे निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।
सभी मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पंडित अजीत शास्त्री गायत्री नगर द्वारा संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर संपूर्ण जैन समाज के श्रावक -श्राविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लियाऔर सभी ने लाडू समर्पित किये। मंदिर प्रबन्ध समिति ने इस अवसर पर प्रथम अभिषेककर्ता, शांति धारा व निर्माण लाडू चढ़ाने वाले लाजपत जैन शिखरजी वाले परिवार का सम्मान किया गया। सांयकाल सामूहिक आरती दीप अर्चना का कार्यक्रम बड़े उल्लास व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मंदिर प्रबंध समिति के मंत्री राजेश बोहरा व संजय ठोलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।