जिला स्तरीय तथा विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया

रतलाम । विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारी के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रो. सुरेश कटारिया, प्रो. चौंगड, प्रो. मंसूरी एवं प्रो. लाल द्वारा मतदान प्रक्रिया एवं ईवीएम –वीवीपेट संचालन के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर सभागृह में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान नोडल अधिकारी प्रो. मिश्रा तथा उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां का अनुवीक्षण लगातार किया जा रहा है।

Play sound