कलेक्टर के निर्देश पर मिली दिव्यांग नंदलाल को ट्राई साइकिल

रतलाम 04 सितंबर 2023। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर जिले के सामाजिक न्याय विभाग द्वारा एक दिव्यांग को ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराई गई है। ग्राम मांगरोल के रहने वाले नंदलाल गुप्ता को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा द्वारा ट्राईसाईकिल प्रदान की गई। सोमवार को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में हितग्राही नंदलाल गुप्ता निवासी मांगरोल को उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग संध्या शर्मा द्वारा ट्राई साइकिल प्रदाय की गई।

Play sound