जिला स्तरीय रोजगार मेला 12 सितम्बर को

रतलाम 08 सितंबर 2023। जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय तथा आईटीआई द्वारा संयुक्त रुप से जिला स्तरीय रोजगार मेले आयोजन 12 सितम्बर को शासकीय आईटीआई सैलाना रोड पर रखा गया है जिसमे 10 से 15 निजी कम्पनियों के प्रतिनिधि विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगे।
जिला रोजगार अधिकारी श्री यू.पी. अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा मशीन आपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, मार्केटिंग मैनेजर, प्राचार्य, व्याख्याता, ट्रेनी, हेल्पर, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटीव, रिसेप्शनिष्ट, टेलीकालर, एजेन्ट, सिक्योरिटी गार्ड, अकाउँटेंट आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता 8 वीं उत्तीर्ण से स्नातक, आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित है।
इच्छुक आवेदक 12 सितम्बर को प्रातः 10.00 से 3.00 बजे तक आईटीआई रतलाम में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, दो पासपोर्ट साईज के फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं।