तीन दिवसीय युवा उत्सव 14 से 16 सितंबर तक होगा आयोजित

रतलाम । उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष रतलाम में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में युवा उत्सव का आयोजन 14, 15 एवं 16 सितंबर तक तीन दिवसीय आयोजन किया जाएगा । युवा उत्सव संयोजक डॉ. इन्दु कटारिया ने बताया कि शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में प्राचार्य वाय.के. मिश्र के निर्देशन में युवा जोश एवं उमंग के पर्व युवा उत्सव का रंगारंग आयोजन किया जा रहा है । जिसके अन्तर्गत युवाओं को एक मंच पर अनेक विधाओं का समागम होगा। युवा उत्सव अदभुत उत्साह, अपार उल्लाह और ऊर्जा से भरपूर युवाओं की प्रतिभाओं को उजागर करने का पर्व है । अत: समस्त विद्यार्थी अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर उत्सव को सफल बनावें एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें ।