
रतलाम । सनातन धर्म मानव कल्याण न्यास द्वारा अमृत सागर रोड़ स्थित हनुमान बाग मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सत्संग हॉल का भूमिपूजन कार्यक्रम किया गया । सनातन धर्म मानव कल्याण न्यास अध्यक्ष नवनीत सोनी ने बताया कि हनुमान बाग मंदिर पर आज मंदिर के नए सत्संग हॉल निर्माण के लिए एवं मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का संत श्री आत्मानंद जी सरस्वती, देवस्वरूपानंदजी महाराज, स्वामी विश्वेश्वरानंदगिरीजी महाराज के सानिध्य में भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व मंदिर में पूजन कर भगवान की आरती की गई । इस अवसर पर न्यास सदस्यों द्वारा सभी संतो का शाल श्रीफल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राजेन्द्र शर्मा, कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व विधायक कोमल सिंह राठौर, प्रेम उपाध्याय, अनिल झालानी, दिनेश अग्रवाल, विजय ओझा, शलभ अग्रवाल, धर्मेन्द्र अग्रवाल, चेतन शर्मा, पुरूषोत्तम पटेल, कपूर सोनी, पंडित रामचन्द्र शर्मा एवं धर्मालुजन उपस्थित थे ।