रतलाम 08 सितंबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी उन नवीन मतदाताओं से जिले की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की है जिनका नाम मतदाता सूची में अभी तक दर्ज नहीं है।
कलेक्टर ने अपील करते हुए नागरिको से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की मतदाता सूची का अपने-अपने मतदान केन्द्रों में अवलोकन कर ले। वे कौन मतदाता है जिनका नाम मतदाता सूची में जुडने से रह गया है। किसी क्षेत्र में समूह, बिल्डिंग या टोला के व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में पंजीबद्व होने से छूट गया हो तो तत्काल अपने क्षेत्र के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा कॉल सेंटर में कॉल करके तुरंत नामजद सूचना दे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करने एवं संशोधित करने की अंतिम तिथि 11 सितम्बर 2023 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा है कि 11 सितम्बर 2023 तक नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते है। कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा है कि नागरिक, ग्रामीण और सभी शासकीय लोक सेवक मतदाता सूची में पंजीबद्व है। स्वस्थ्य लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण है मतदाता सूची त्रुटिरहित हो। सभी बीएलओ, सुपरवाईजर अपना कर्तव्य भली-भॉति निभा रहे है यह आवश्यक है कि आम नागरिक भी लोक तंत्र में अपने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए त्रुटि रहित मतदाता सूची में अपना योगदान दें।