मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं के लिए विकास रथ यात्रा के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है

रतलाम 08 सितंबर 2023। जिले में मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क संचालनालय द्वारा विकास रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है । इस क्रम में रतलाम जिले के लिए तीन रथ रतलाम शहरी क्षेत्र रतलाम के सैलाना क्षेत्र एवं पिपलोदा क्षेत्र के लिए रूट चार्ट तैयार कर प्रचार प्रसार की विस्तृत योजना बनाई गई है । इन रथों पर एलइडी टीवी के माध्यम से ऑडियो विजुअल संदेश द्वारा आमजन को मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी ।
रतलाम जिले में 9 सितंबर को पिपलोदा क्षेत्र के ग्राम ऊपरवाडा से बोरखेड़ा तक, ग्राम बोरखेड़ा से बडायला माताजी तक, बड़ायला माताजी से आयाना तक, अयाना से नवलखा तक, नवलखा से राकोदा तक, ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जाएगा। प्रचार प्रसार के लिए ग्राम स्तरीय पंचायत सचिव को ग्राम स्तरीय नोडल अधिकारी के रूप में नामांकित किया गया है।
सैलाना क्षेत्र में ग्राम घाणी, फतनिया पाड़ा, भंडारिया, करिकला, मोरझर, पंथवारी, सरवन, सलवानिया, गरेठी, खनखाई, श्यामपुरा, नेगडा पाड़ा, सालरापाड़ा आदि क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जाएगा। रतलाम शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 नरीमन पॉइंट कॉलोनी से सैलाना रोड, अलकापुरी कॉलोनी, 80 फ़ीट रोड, शक्ति नगर, वार्ड क्रमांक 10 के मंगल मूर्ति, सुयोग परिसर, मुखर्जी नगर, विरियाखेड़ी बस्ती होते हुए बीएसएनएल टावर, योगी विहार क्षेत्र तक प्रचार प्रसार किया जाएगा।