प्रदेश में हुआ है सर्वांगीण विकास

जिले में आए केंद्रीय मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला एवं सांसदगणों ने विकास कार्यों का जिक्र किया

रतलाम 08 सितंबर 2023। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जनहितकारी योजनाओं के कारण पूरे प्रदेश में सर्वांगीण विकास हुआ है। प्रत्येक वर्ग कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुआ है। यह बात जिले में हुए आयोजनों के दौरान शुक्रवार को केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रुपाला, सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, भोपाल जिले के हुजूर के विधायक श्री रामेश्वर शर्मा द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर अपने संबोधन में कही गई।
इस दौरान जन प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत आदि योजनाओं से व्यापक पैमाने पर आमजन लाभान्वित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। मुख्यमंत्री श्री चौहान की जनकल्याणकारी योजनाए जन-जन के हृदय में स्थान प्राप्त कर चुकी है। इन योजनाओं से सर्वत्र प्रदेश में लाभान्वित आम जनता अपनी सफलता की गाथा कह रही है। किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है, किसान की प्रत्येक तकलीफ में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे जाकर समाधान किया है। किसान की हरसंभव मदद की है। किसी भी आपदा में मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में राज्य शासन ने किसानों की भरपूर मदद की है मदद का यह सिलसिला लगातार जारी है।
इस दौरान जावरा, पिपलोदा, सैलाना, शेरपुर, रिंगनोद इत्यादि स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा, श्री प्रदीप पांडे, श्री बंशीलाल गुर्जर, श्री के.के. सिंह कालूखेड़ा, श्री भरतदास बैरागी, श्री ईश्वरलाल पाटीदार, श्री निर्मल कटारिया, श्री बजरंग पुरोहित आदि उपस्थित रहे।