मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राशि अंतरित की


रतलाम 10 सितंबर 2023। प्रत्येक माह की 10 तारीख की तरह जारी सितंबर माह की 10 तारीख भी प्रदेश के साथ-साथ जिले की लाडली बहनों के लिए खुशियां लेकर आई जब उनके भैया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री लाडली बहन की इस माह की किस्त राशि अंतरित की।
जिले की 2 लाख 57 हजार 174 लाडली बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री द्वारा 24 करोड़ 74 लाख 5 हजार रुपए राशि अंतरित की गई। रतलाम के कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां महापौर श्री प्रहलाद पटेल तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा एवं बड़ी संख्या में लाडली बहने मौजूद थी। इस अवसर पर पूरे जिले में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उद्बोधन को देखा सुना गया।
नामली में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ
जिले के नामली में भी मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्यमंत्री से शिवराज सिंह चौहान की उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना गया। मुख्यमंत्री द्वारा लाडली बहना योजना अंतर्गत पंजीकृत अंतिम रूप से पात्र समस्त महिलाओं के आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड बैंक खातों में माह सितम्बर की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से नगर परिषद नामली के सभाकक्ष में देखा सुना गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती अनीता परिहार, उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा योगी, सभापति तुफान सिंह सोनगरा, पार्षद बलवानसिंह (बबलू बना), उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीनाथ योगी, मेघराज परिहार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नासिर अली एवं नगर परिषद के समस्त कर्मचारी व महिला बल विकास से अनील जैन व विष्णु मेडम, आंगनवाडी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।