लायंस क्लब गोल्ड का चार्टर एवं पद स्थापना समारोह संपन्न

निंबाहेड़ा (अभय सुराणा) । लायंस इंटरनेशनल की निंबाहेड़ा नवीन शाखा लायंस क्लब निंबाहेड़ा गोल्ड का चार्टर एवं पद स्थापना समारोह 39 सदस्यों के साथ रविवार को कंचन रिसोर्ट में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ भारत माता व लायंस इंटरनेशनल के संस्थापक सर मेल्विन जॉन्स की तस्वीर पर फूल माला व दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह के मुख्य अतिथि लायन संजीव जैन प्रांत पाल, विशिष्ट अतिथि पदस्थापना अधिकारी लायन अविनाश शर्मा, लायन विजय कुमार पलोड रीजन चेयरपर्सन, लायन राजदीप पोरवाल झोन चेयरपर्सन थे।
क्लब के अध्यक्ष शांतिलाल मारु ने बताया कि अतिथियों का स्वागत क्लब सदस्यों द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं उपरना ओढ़ाकर किया गया। प्रांतपाल लायन संजीव जैन ने अपने उद्बोधन में क्लब के सेवा कार्यों के बारे में अवगत कराते हुए सभी को विस्तृत जानकारी दी। पदस्थापना अधिकारी लायन अविनाश शर्मा ने चार्टर का वाचन करते हुए क्लब के सभी सदस्यों को अलग-अलग कार्यों का दायित्व होते हुए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए कहा।
इस दौरान निंबाहेड़ा गोल्ड के अध्यक्ष लायन शांतिलाल मारु व अन्य सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाते हुए क्लब की चार्टर मेंबर पीन से सुशोभित किया। समारोह के प्रायोजक लायंस क्लब मनासा थे।
समारोह में नीमच सेंटल, मंदसौर गोल्ड, चित्तौड़ ,उदयपुर, कपासन, निंबाहेड़ा लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों की गरिमा में उपस्थिति रही। समारोह में लायन कैलाश लढा ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, लायंस क्लब मनासा अध्यक्ष प्रकाश झंवर, पूर्व विधायक अशोक नवलखा , पार्षद मनोज पारख, लायंस क्लब निंबाहेड़ा गोल्ड के सचिन ला.मोहसिन अहमद कोषाध्यक्ष ला. महेश गोयल मीडिया प्रभारी ला. दीपक लढा, ला.सत्य प्रकाश जेथलिया, ला.गोपाल नरेड़ी, ला.गोविंद सोनी,ला. सुरेश सहलोत, ला.संजय शारदा, ला.दिलीप सोनी, ला.दिलीप कुदाल, ला.अनिल धूत, डॉ आर.आर. बिश्नोई, ला.विक्रम खेरोदिया, ला.राजेश बहरानी, ला.राजेश आहूजा, ला.विकास मुंदड़ा , ला.तेजेंद्र पाल सिंह, ला.मोहन पाटीदार, ला.हीरानंद लालवानी, ला.डॉ आलोक सोनी,ला.रवि दशोरा, ला.जगदीश राजोरा, ला.योगेश कुमावत, ला.दीपक सोनी, ला.प्रहलाद दशोरा, ला.नितेश शर्मा, ला.डा.कैलाश चारण, ला.अभिषेक सोनी, ला.कुलदीप अग्रवाल, ला.नितेश अग्रवाल, ला. अमरकांत कौशिक , निंबाहेड़ा के गणमान्य जन पत्रकार गण आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ला.राजेश पाटीदार मनासा व सेवानिवृत अध्यापक प्रदुमन श्रीमाली ने किया।