
जावरा (अभय सुराणा) । वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ हमेशा रेल कर्मचारी एवं उनके परिवार के साथ-साथ खड़ा है,तथा रनिंग शाखा के साथियों की हर समस्या के निराकरण के लिए तत्पर है। तथाउनके लिए हमेशा काम करता आया है और करता रहेगा। उक्त बात आज वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के नए मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के स्वागत के अवसर पर रनिंग शाखा द्वारा आयोजित कार्यकम में मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने अपने स्वागत से अभिभूत हो व्यक्त किए। इस अवसर पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के नए मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी का भव्य स्वागत रनिंग शाखा द्वारा किया गया। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री गिरि एवं मंडल मंत्री श्री नागर का रनिंग स्टाफ के द्वारा हार-फुल से भव्य स्वागत किया गया । समारोह के उपरांत रनिंग स्टाफ की उपस्थिति में एक भव्य रैली स्टेशन एवं लॉबी परिसर तक निकाली गई। इस अवसर पर जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान ने नए मंडल अध्यक्ष श्री गिरि की सन 1997 से लेकर 2023 तक संघ में रहकर किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला तथा श्री गिरी ने जितने आंदोलन किए उनके बारे में विस्तार से बताया ,तथा रनिंग कर्मचारियों के लिए जो कार्य किया उन उपलब्धियों बारे में बताया। समारोह का सफल संचालन शाखा सचिव दीपक गुप्ता ने किया।आभार धीरज प्रजापति ने माना।समारोह में मंडल मंत्री श्री नागर ,पूर्व मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी , जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान , केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं युवा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ शाखा अध्यक्ष हिमांशु पेटारे,शाखा सचिव दीपक गुप्ता,योगेश पाल, जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के सेक्रेटरी अरविंद शर्मा,मनीष श्रीवास्तव, D.K पाण्डे,आलोक बंसल,धीरज प्रजापति,अमित मिश्रा,प्रकाश परमार,J K वर्मा,हितेश शाह,छोटूलाल लक्षकार, कृष्णकांत वर्मा,रोहित पाल,कपिल पाल,एंथोनी फर्नांडिस, राजेन्द्र पांचाल,अश्विन अलेक्जेंडर,साजिद खान,मनोज देराश्री,मनोज काले,राजेश पंडित,मेघराज मीणा, कमलेश मीणा,ज्ञान सिंह मीणा,मयंक वर्मा,चेतन पी मीणा, कुलदीप सोनी,पुखराज मीणा, अजय शर्मा,अजय एंथोनी,मोहनलाल प्रजापत, धर्मेश रोज,प्रतीक रोगहे,सन्नी कुनहेरा एवं सैकड़ो की संख्या में रनिंग कर्मचारी उपस्थित थे।