कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के निर्देशन में आबकारी विभाग का अवैध शराब के विरुद्ध घर पकड़ लगातार जारी

रतलाम 16 सितंबर 2023। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिला आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध दर पकड़ लगातार जारी है। सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती ने मिर्जा श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को की गई कार्यवाई में वृत्त सैलाना में प्रभारी अधिकारी मीनाक्षी रेवाले द्वारा वृत्त के भीलो की खेड़ी क्षेत्र मे कलाबाई पति अमरसिंह के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, राधाबाई के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम डोकरिया खो में थुंपीबाई पत्नी रामा के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, जितेंद्र सिंह पिता दशरथ भाटी के कब्जे से 100 पाव देशी मदिरा प्लेन (18.0 बल्क लीटर) एवं ग्राम करिया में 350 किलो महुआ लहान जब्त कर सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया।
इस प्रकार कुल 55 बल्क लीटर मदिरा जब्त कर आरोपियो के विरूद्ध म.प्र.आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 05 प्रकरण कायम किया। जब्त मदिरा एवं महुआ लहान की कीमत अनुमानित कीमत 51,400 आंकी गई। उक्त कार्यवाहीं मे आबकारी उप निरीक्षक श्री पुष्पराज चौहान, आबकारी आरक्षक श्री रामचरण पावर, श्री संतोष नेका, श्री बनसिंग अहरे, श्री भगवती सोलंकी, भावना खोडे, श्री विक्टोरिया डामर, नगर सैनिक श्री घनश्याम तिवारी का विशेष योगदान रहा।