सृष्टि के रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन दिवस 17 सितम्बर रविवार को श्री विश्वकर्मा धाम पर मनाया जाएगा

रतलाम। सृष्टि के रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पूजन दिवस (इंजिनियरींग डे) दिनांक 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विश्वकर्मा धाम नेमीनाथ नगर रतलाम पर धार्मिक परम्परा अनुसार मनाया जाएगा। उक्त जानकारी विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बतलाया कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पुजन दिवस जिसे पूरे विश्व में इंजीनियरिंग डे के रूप में भी मनाया जाता है, सभी कल कारखानों, उद्योगों में भगवान श्री की विशेष पूजा अर्चना, आरती कर आशीर्वाद मांगा जाता है। पूजन दिवस पर विश्वकर्मा धाम नेमिनाथ नगर रतलाम पर भगवान श्री का विशेष श्रृंगार, पूजन, अभिषेक कर दोपहर 12 बजे भगवान श्री एवं भगवान श्री के औजारों की आरती कर प्रसादी वितरण की जाएगी।
मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा सभी समाज बंधुओं एवं निर्माण क्षेत्र से जुड़े हुए सभी कारीगर भाईयो से आग्रह है कि सपरिवार इष्ट मित्रों के साथ पधार कर धर्म लाभ लेने।