रतलाम । पासी समाज रतलाम की बैठक का आयोजन होटल लावण्य पैलेस में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लखऩऊ से क्रन्तिकारी श्री शैलेंद्र पासी जी व श्री नरेन्द्र पासी जी प्रयागराज (इलाहाबाद) से उपस्थित थे। यह बैठक राष्ट्रीय पासी धर्म सेवक श्री भँवर लाल जी कैथवास की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सर्वप्रथम कोरोना वायरस से बचाव हेतु सबके हाथ सेनेटाइज करवाये और शोसल डिस्टेंस का पालन किया गया । उसके बाद अतिथियों का स्वागत सम्मन पुष्प माला व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथियों रतलाम पासी समाज समिति के कार्यों की सराहना करते हुए समाज की शिक्षित युवाओं को रोजगार और व्यापार की ओर प्रेरित किया और हर सम्भव मदद करने के लिए कहा। श्री पासी जी द्वारा समाज के विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान बताया और महिलाओं का भी मार्गदर्शन किया कि किस प्रकार वे अपने आने वाली पीढ़ी को कुरीतियों से बचते हुए। उन्हें उच्च स्तर पर पहुँचए। महिलाएं ही प्रथम गुरु हैं जो अपने बच्चे को शारीरिक, मानसिक, और आर्थिक रूप से सही और गलत का बोध कराती है इसलिए एक उत्कृष्ट समाज में महिलाओं का बड़ा योगदान होता है। उन्हें भी समाज मे पुरुषों के साथ ही समाज की हर गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। इसी के साथ मुख्य अतिथियों द्वारा रतलाम पासी समाज की गतिविधियों की जानकारी ली गई और मार्गदर्शन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से सामाज के वरिष्ठ श्री शैलेश प्रेमी जी नगर अध्यक्ष विकास वर्मा,महासचिव अजय वर्मा, महाराजा लाखन पासी युवा संगठन अध्यक्ष ऋषभ बौरासी, महाराजा बिजली पासी युवा संगठन अध्यक्ष राज वर्मा, प्रकाश वर्मा, वीरांगना उदा देवी पासी धर्म महिला ब्रिगेड अध्यक्षा शारदा बौरासी, महासचिव मंजू वर्मा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, सचिव अर्चना वर्मा, विरांगना ऊदादेवी पासी धर्म शस्त्र वाहिनी रतलाम संचालीका शिवानी कैथवास, नेहा बौरासी, काव्या बौरासी, तान्या बौरासी,आदि समाज के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।