श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पर आरती- प्रसादी एवं समाज सेवीयो का सम्मान किया गया

रतलाम। 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव पर दिनांक 22 सितम्बर को श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पैलेस रोड रतलाम पर सायं 08 बजे आमंत्रित अतिथि एवं सैकड़ों भक्तो की उपस्थिति में भगवान श्री की आरती की गई ।
मंदिर समिति द्वारा आज आरती में अतिथि के रूप में उपस्थित नगर विधायक श्री चैतन्य कश्यप , भाजपा वरिष्ठ नेता श्री बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर श्री शैलेंद्र डागा, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, महाराज श्री राम-लक्ष्मण सिंह पतलासी, युवा नेता श्री गोपाल शर्मा, समाज सेवी श्री राजेश कसेरा, श्री अनिल मुंजाल आदि का मंदिर ट्रस्ट समिति के जनक नागल , सचिन सिंह देवड़ा, अमित सिंह देवड़ा, रत्ना पाल, मुकेश त्रिवेदी, अशोक मेहता, भुवनेश सिंह राठौड़, देवेन्द्र राठौर, रवि भदौरिया , ऋषभ जैन, श्रेय मोदी आदि द्वारा स्वागत अभिनन्दन एवं आभार व्यक्त किया गया । आरती एवं स्वागत समारोह के बाद प्रसादी वितरण किया गया। आज की प्रसादी में भगवान श्री को कचौरी एवं मीठे ठंडे दुध का भोग लगाया गया।।
कचौरी की प्रसाद श्री राहुल जी कसेरा एवं दुध कस्टर्ड की प्रसादी श्री अनिल मुंजाल द्धारा की गई। मंदिर समिति इसके लिए इनका आभार प्रकट करता है।