

रतलाम 23 सितम्बर 2023 । भाजपा के पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय मे आयोजित गणेशत्सव मे शनिवार को जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने भगवान श्री गणेश की महाआरती की। उन्होने इस मौके पर कार्यकर्ताओं गणेश उत्सव की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ, राजेश राका, जितेन्द्र काला, आदि मौजूद रहें।
इससे पूर्व भाजपा के अम्बेडकर द्वारा भी श्री गणेश की महाआरती की गई। आरती के दौरान मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, मंडल महामंत्री शुभेन्द्र गुर्जर, उपाध्यक्ष सुनील लोदवाल ,तेजसिंह हाड़ा, किशोर सिंह राठौर, सुरेश परिहार, दिनेश जोशी,ओम प्रकाश यादव ,खेमराज जी,रितेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।