नई दिल्ली । जैन समाज की देश में अग्रणी संस्था श्री अखिल भारतीय श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग अनेक विषयों पर विचार विमर्श हेतु नई दिल्ली स्थित मुख्यालय जैन भवन पर आगामी 29 सितंबर 2023 को संपन्न होगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं संस्था की ज्ञान प्रकाश योजना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चौरड़िया (खाचरौद) ने बताया कि मीटिंग में जैन कॉन्फ्रेंस द्वारा समाज हित में सम्पूर्ण देश में संचालित मानव सेवा योजना, जीवन प्रकाश योजना, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहायता योजना, ज्ञान प्रकाश योजना, संत वैयावच योजना, साधु विहार धाम निर्माण योजना, अल्पसंख्यक योजना को व्यापक एवं प्रभावी बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही साथ संस्था के संविधान में प्रस्तावित संशोधन पर विचार-विमर्श कर भविष्य के निर्णय लिए जाएंगे।