अन्तर्राष्ट्रीय साइन लैंग्वेज दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

रतलाम 23 सितम्बर 2023। अन्तर्राष्ट्रीय साइन लैंग्वेज दिवस पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिले के श्रवण बाधित दिव्यांगजनों, बच्चों का कार्यकम जन चेतना परिषद् द्वारा संचालित बधिरएवं मंद बुद्धि मा. विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जनचेतना परिषद अध्यक्ष श्री एम.एल. दुबे, संयुक्त सचिव श्री बी.के. माहेश्वरी, सलाहकार श्री अनिल सारस्वत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के 65 श्रवण दिव्यांग भाई बहन एवं विद्यालय के 55 बालक/बालिकाओं ने भाग लिया एवं अपनी भाषा में शिक्षा, रोजगार तथा अपने भविष्य को लेकर विचार रखे। डांस एवं स्वागत गीत से अतिथि का अभिनन्दन किया गया। इस दौरान श्री रघुवीर कुमावत ने उपस्थितजनों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में श्री रामचन्द्र गोखले का सराहनीय सहयोग रहा। उपसंचालक श्रीमती संध्या शर्मा द्वारा केक काटकर सभी का उत्साह बढ़ाया। कार्यकम में श्री डी.डी.आर.सी. ने सम्पूर्ण आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आभार श्री दुबे ने माना।