
रतलाम। रतलाम जिला बस संचालक एसोशिएशन द्वारा आज रतलाम जिले में चल रहे अवैध बिना परमिट के वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु सैलाना पुलिस थाने पर थाना प्रभारी अय्यूब खान जी को एवम सरवन पुलिस थाने पर आटो रिक्शा, मैजिक, लोडिंग पिकअप जो अवैध रूप से चल रही है रोकने हेतु ज्ञापन सौंपा, थाना प्रभारी महोदय द्वारा आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया l इस मोके पर अध्यक्ष सुबेंद्रसिंह गुर्जर, सह सचिव लक्ष्मण सिंह सिसोदिया, सचिन शर्मा एवम साथी मौजूद थे।