झुमरी तिलैया। जैन धर्म का सर्वोच्च पर्व दसलक्षण पर्यूषण का पांचवा दिन जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम सत्य धर्म के रूप में मनाया। झुमरी तिलैया में धर्म और ज्ञान की गंगा बहा रहे महासंत जैन मुनि श्री 108 सुयश सागर जी गुरुदेव ने अपनी पीयूष वाणी मे भक्तजनों को कहा कि सत्य जहां खिल जाता है वहां भगवान मिल जाते हैं सत्यमेव जयते जीवन में आचरण का विषय है जीवन में सत्य की ही आवश्यकता है सत्य ही ईश्वर है सत्य हमारे हृदय में विराजमान हैं उसे अंतरंग की अनुभूति से देखा जा सकता है महा भाग्य के उदय होने पर ही भगवान की देशना सुनने का लाभ मिलता है जैन दर्शन ही अहिंसा की पुष्टि करके सत्य को सत्य कहता है जिससे दूसरे को कुछ भी हानि न पहुंचे उस बात का कहना सत्य है जहां क्रोध मान माया लोभ होते हैं वहां सत्य धर्म प्रकाशित नहीं होता है इन सभी के अभाव में ही सत्य प्रकाशित होता है विद्या का मंदिर वही है जहां नैतिकता धार्मिकता का पाठ पढ़ाया जाता है भगवान राम ने पिता के आदेश पर वनवास को सहर्ष स्वीकार कर लिया यही सत्य है सत्य की वचनबद्धता से तलवार भी फूलों की माला बन जाती है सत्य कभी हारता नहीं है परेशान अवश्य कुछ समय के लिए हो जाता है व्यक्ति को हमेशा स्पष्ट वादी होना चाहिए सत्य की हमेशा परीक्षा होती है उसे दबाया जाता है , परेशान किया जाता है,परंतु अंत मे विजय सत्य की ही होती है शब्दों के जहर से ही महाभारत होता है इसलिए वाणी में संयम और सत्यता हो तो व्यक्ति का जीवन महापुरुष के जीवन के समान बन जाता है, संपत्ति, संबंधी ,सत्ता क्षणभंगुर है यह शाश्वत नहीं है सपना को सत्य मानने वाला हमेशा दुखी होता है जीवन में सम्यक ज्ञान का सूर्य उदय होना ही सत्य है जिसने सत्य को समझा उसी ने सत्य को पाया है, सत्य जीवन में आचरण और आराधना का विषय है कसायो की मंदता ही सत्य है सत्य को जानकर ही जीवन के दुख कष्ट समाप्त होते हैं आज नया मंदिर और बड़ा मंदिर जी मे भगवान पुष्पदंत जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य प्रदीप प्रतीक पांडया परिवार एवं बिना बज परिवार गिरिडीह को मिला।
गुरुदेव सुयश सागर जी के मुखारविंद से नया मंदिर जी में महा शांति धारा का पाठ किया गया मूल नायक1008 महावीर भगवान का प्रथम अभिषेक व शांति धारा जुगल किशोर संदीप आशीष संजय सेठी परिवार ने किया बड़ा मंदिर में मूल नायक पारसनाथ भगवान का प्रथम अभिषेक व शांति धारा नंदलाल मुन्ना जी बाकलीवाल परिवार ने किया पंडाल कार्यक्रम स्थल पर भगवान का श्री बिहार और प्रथम अभिषेक एवं रजत धारी से शांति धारा का सौभाग्य सुरेश प्रतीक पांडया परिवार को मिला पारसनाथ भगवान की मूल बेदी में अभिषेक शांति धारा का सौभाग्य 10 लक्षण व्रतधारी को मिला पंडाल में स्वर्ण धारी से शांति धारा का सौभाग्य सुनील ममता सौरभ शेट्टी परिवार को मिला दीप प्रज्वलन, शास्त्र भेंट, और गुरुदेव का चरण प्रक्षालन का सौभाग्य मिला,साथ ही आज 1008 पुष्पदंतनाथ भगवान का निर्वाण लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य सुनील-मीना देवी बज गिरिडीह,बको प्राप्त हुआ। उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार अजमेरा, नवीन जैन ने दी।