चिंताहरण गणपति मंदिर पर आरती- प्रसादी एवं राजनेताओं, समाजसेवियों, अतिथियों का सम्मान किया गया

रतलाम। 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव पर आज दिनांक 23 सितम्बर 23 को श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पैलेस रोड रतलाम पर सा 08 बजे आमंत्रित अतिथि महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल, एम आई सी सदस्य श्री भगत जी भदौरिया, एम आई सी सदस्य श्री धर्मेन्द्र जी व्यास, पार्षद श्री धर्मेन्द्र जी रांका, मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल के श्री पंकज जी भाटी, जितेन्द्र गेहलोत, भूपेंद्र खंडेलवाल, पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण पाटीदार, श्री दीपक राठौड़ एवं सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में भगवान श्री की आरती की गई ।
आरती पश्चात मंदिर समिति द्वारा आज आरती में उपस्थित अतिथियों का स्वागत मंदिर ट्रस्ट समिति के जनक नागल , सचिन सिंह देवड़ा, अमित सिंह देवड़ा भुवनेश सिंह राठौड़, , रत्ना पाल, मुकेश त्रिवेदी, अशोक मेहता, भुवनेश सिंह राठौड़, देवेन्द्र राठौर, रवि भदौरिया , ऋषभ जैन, श्रेय मोदी आदि द्वारा स्वागत अभिनन्दन एवं आभार व्यक्त किया गया । आरती एवं स्वागत समारोह के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आज की प्रसादी में भगवान श्री को मूंग की दाल का हलवा एवं के भुजिया का भोग लगाया गया। मूंग की दाल का हलवा एक भक्त की और से एवं करण के भजिया का प्रसाद रवि भदौरिया परिवार द्वारा की गई। इस मोके पर आभार समिति द्वारा किया गया।